फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एमजीए कॉलेज में दिल्ली पुलिस परीक्षा में भारी अव्यवस्था; घंटों देरी के बाद छात्रों ने किया जमकर हंगामा

Tue, 20 Jan 2026 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के एमजीए कॉलेज में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर समय पर शुरू न होने से नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
विज्ञापन
एमजीए कॉलेज में अभ्यर्थियों का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज में मंगलवार को दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब सुबह की पाली का पेपर समय पर शुरू नहीं हो सका। दूर-दराज से आए सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर और भीतर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह की शिफ्ट का समय शुरू होने के काफी देर बाद भी कंप्यूटर स्क्रीन पर पेपर डिस्प्ले नहीं हुआ। केंद्र व्यवस्थापकों ने इसे तकनीकी खामी और सर्वर की समस्या बताया, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र मेन गेट को तोड़कर अंदर घुस गए और सर्वर रूम तोड़ डाला।

विज्ञापन

छात्रों ने सर्वर रूम तोड़ डाला - फोटो : amar ujala

http://

अभी तक शुरू नहीं हो पाई है परीक्षा

छात्रों का आरोप है कि अंदर परीक्षा चल रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी छात्रों को शांत कराने और केंद्र व्यवस्थापकों से बात कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, परीक्षा केंद्र पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुबह की पाली की परीक्षा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें