बिठूर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक शादीशुदा युवक ने प्रेमिका से झूठ बोलकर शादी कर ली। बुधवार शाम राज खुलने पर दोनों पत्नियों ने हंगामा करते हुए युवक के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परगही निवासी फैक्टरी कर्मी सौरभ के पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। उसका दूसरी युवती से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।