फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले नगर निगम सदन से निष्कासित समेत पांच पार्षद

Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम सदन से निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता, आलोक पांडेय बुधवार को अपने साथी पार्षद विकास जायसवाल, लक्ष्मी और हरस्वरूप तिवारी के साथ लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले। उन्हें पत्र देकर निष्कासन वापस कराने की मांग की। ऐसा न होने पर न्यायालय की शरण में जाने की बात कही। पवन गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि भाजपा बिना किसी गलती के महापौर प्रमिला पांडेय ने उन्हें सदन की चार बैठकों से निष्कासित कर दिया। पवन ने महापौर पर पुत्र मोह और उनके वार्ड-37 (अशोकनगर) में कोई विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। सदन से निष्कासन होने के बाद उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर न्याय की मांग की, लेकिन बुधवार को 60 दिन पूरे होने के बाद भी निष्कासन वापस नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें