फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दादी के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंची मनु, राह ताकती रही पुलिस, बिठूर में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 29 May 2024 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मनु पांडेय अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंची। बिठूर के शमशान घाट पर माधुरी शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मनु पांडेय की दादी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिकरू कांड में हाल ही में आरोपी बनाई मनु पांडेय अपनी दादी माधुरी शुक्ला (75) के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंची, जबकि पुलिस जाल बिछाकर उसे पकड़ने के लिए राह ताकती रही। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद माधुरी शुक्ला के शव का बिठूर के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पौत्र हर्ष शुक्ला ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


माधुरी शुक्ला मंधना के बाहलोलपुर स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी। मंगलवार को वह घर में मृत पाई गई थी। इसी मकान की दूसरी मंजिल पर उनकी बहू और मनु की मां सुनीता अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं, लेकिन उन्हें सास की मौत की जानकारी नहीं हो सकी थी। इसके पीछे सास-बहू में अनबन होने की बात सामने आई थी। इधर पुलिस को उम्मीद थी कि बिकरू हत्याकांड की आरोपी मनु दादी के अंतिम दर्शन करने के लिए घर या घाट जरूर आएगी। माधुरी के घर से पोस्टमार्टम हाउस और बिठूर के शमशान घाट तक पुलिस का पहरा लगाया था, ताकि मनु को गिरफ्तार किया जा सके लेकिन पुलिस की पूरी कवायद धरी की धरी रह गई। वहीं, मनु के पिता संजय भी अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

पता नहीं चली मौत की वजह, बिसरा व हार्ट सुरिक्षत
बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय की दादी माधुरी शुक्ला का बुधवार को तीन डॉक्टरों मनीष शुक्ला, अवधेश कटियार और सुनील कुमार ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रकिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में माधुरी की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने हार्ट व बिसरा सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें