फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल में 'मन की बात' और 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम, वृक्षारोपण गोष्ठी का आयोजन भी हुआ

Sun, 29 Jun 2025 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपनी मां के नाम पर एक वृक्ष लगाए और उसकी सेवा करे।
विज्ञापन
सरसौल में 'मन की बात' और 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल कस्बे में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण गोष्ठी का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

सरसौल में 'मन की बात' और 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपनी मां के नाम पर एक वृक्ष लगाए और उसकी सेवा करे। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

सरसौल में 'मन की बात' और 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
सरसौल क्षेत्र में निरंतर हो रहा है विकास
उन्होंने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रयासों से सरसौल क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और वृक्षारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र कुशवाहा, अनूप पाल, गोपाल चौरसिया, सुजीत शेखर, पवन बसंत, अज्जू, राजन यादव, प्रताप, अंकित, सत्येंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें