फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंगल भवन परियोजना को मिली दो करोड़ की मदद, जेसीआई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया चेक, कही ये बात

Fri, 19 Sep 2025 09:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेसीआई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिरोकी टोमोरी ने कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बन रहे मंगल भवन के लिए दो करोड़ रुपये का सहयोग दिया है। यह मंगल भवन गरीबों और महिलाओं के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
जेसीआई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिरोकी टोमोरी और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बृजेंद्र स्वरूप पार्क के पास बनने वाले मंगल भवन के लिए जेसीआई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिरोकी टोमोरी ने दो करोड़ रुपये का सहयोग दिया। शुक्रवार को अर्धनिर्मित मंगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगल भवन में अल्प आय वर्ग और महिलाओं के लिए वैवाहिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजनों को करने के लिए भवन रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल भवन की जानकारी करते हिरोकी टोमोरी - फोटो : amar ujala

इस बात की जानकारी जब जापान से आए जेसीआई के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिरोकी टोमोरी को हुई, तो उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताया और इसकी सराहना की। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त सुधीर कुमार को हिरोकी ने चेक सौंपा। अतिथियों ने कहा कि मंगल भवन इस बात का उदाहरण है कि सरकार और सामाजिक संगठन मिलकर किस प्रकार स्थायी सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं। इसका उद्घाटन 13 नवंबर को किया जाएगा, जिसके लिए सीएम को आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें