फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो से 40 लाख लेकर डकार गया जल निगम, सुपरविजन तक नहीं किया…महापौर ने बुलाई है बैठक

Fri, 19 Sep 2025 07:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता (सिविल) एसएफए जैदी ने बताया कि विजयनगर में जल निगम ने कार्य कराते समय ड्रेनेज सिस्टम ही खत्म कर दिया, जिसके कारण जलभराव हो रहा है। महापौर ने जल निगम से इसे तत्काल ठीक कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
जर्जर और बदहाल विजयनगर रोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जल निगम मेट्रो से 40 लाख रुपये सुपरविजन चार्ज लेकर डकार गया और आंखें बंद कर उन्हें एनओसी दे दीं। उनके अभियंताओं ने मेट्रो निर्माण स्थलों पर कार्य के दौरान निगरानी भी नहीं की। अमर उजाला में इससे संबंधित मामले उजागर होने पर गुरुवार को महापौर ने जल निगम और जलकल विभाग की संयुक्त बैठक बुलाई। नगर निगम समिति कक्ष में हुई बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय ने जल निगम अफसरों से कहा कि मेट्रो को काम करने के लिए एनओसी आप दे रहे हैं और जनता मुझे दोष दे रही है।

विज्ञापन

अधिकारी न तो काम देखने जाते हैं और न ही सही ढंग से काम कराते हैं। चाहे रावतपुर में जलभराव का मामला हो या गोविंदनगर, परमपुरवा क्षेत्र में आठ महीने से जलभराव से जूझ रही जनता की समस्या हो। जल निगम (नगरीय) के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल निगम ने पांच स्थानों चुन्नीगंज, मकराबटगंज, ट्रांसपोर्टनगर, जूही हमीरपुर रोड और बड़ा चौराहा के लिए एनओसी जारी की है। जल निगम को 40 लाख सुपरविजन चार्ज मिला है। काम मेट्रो वाले करा रहे हैं। जल निगम ने सिर्फ एनओसी दी है।

विजयनगर रोड पर जलभराव - फोटो : amar ujala

आगे नहीं बढ़ पा रहा है पानी
जलकल विभाग के जीएम एके त्रिपाठी ने बताया कि लाइनें कहां-कहां डायवर्ट हुई हैं इसकी जानकारी नहीं दी। जूही में मेट्रो ने गहरी सीवर लाइन का लेवल ऊंचा-नीचा कर दिया। सात फीट ऊपर सीवर लाइन डाल दी जिसके कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और महीनों से गोविंदनगर, परमपुरवा में जलभराव हो रहा है। महापौर ने जल निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्होंने जो एनओसी मेट्रो को जारी की हैं उसके हिसाब से कार्य किया है अथवा नहीं? इसका निरीक्षण कर बताएं। फोटो, वीडियो भी उपलब्ध कराएं। डॉट नालों में भी किए गए कार्यों की भी जानकारी दें।

विजयनगर सब्जी मंडी रोड पर भरा पानी - फोटो : amar ujala
विजयनगर में खत्म किया ड्रेनेज सिस्टम, होने लगा जलभराव
बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता (सिविल) एसएफए जैदी ने बताया कि विजयनगर में जल निगम ने कार्य कराते समय ड्रेनेज सिस्टम ही खत्म कर दिया, जिसके कारण जलभराव हो रहा है। महापौर ने जल निगम से इसे तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। जल निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विजयनगर में सड़क मरम्मत में लापरवाही पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है। बैराज से सिटी और साउथ तक मुख्य पाइपलाइन बिछाने का कार्य आगामी अक्तूबर माह में पूरा होना था लेकिन बरसात के कारण पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण संकरे रास्ते से जाती महिला - फोटो : amar ujala
पार्षदों को भी दें अमृत योजना की जानकारी
बैठक में जल निगम अफसरों से कहा गया कि बिछाई गई पाइपलाइनों की टेस्टिंग कराएं। संबंधित पार्षदों को जानकारी दें और जब तक कार्य पूर्ण न हो तब तक ठेकेदारों को भुगतान न करें। जल निगम ग्रामीण के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित चक ने बताया कि अंबा नर्सिंग होम, सिविल लाइंस में सीवर भराव की समस्या दूर करने के लिए चार बार टेंडर जारी हो चुके हैं पर कोई टेंडर नहीं आया। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव, तूलिका प्रसाद, जलकल विभाग के सभी जोन के अधिशासी अभियंता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें