फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नशे में धुत युवक के सिर पर की पेशाब, दबंग लगाता रहा ठहाके, पुलिस खंगाल रही वीडियो, जांच से होगी पुष्टि

Wed, 16 Sep 2026 01:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर स्थित सराय चौराहे का एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दबंग युवक नशे में बेसुध पड़े दूसरे युवक के सिर पर पेशाब करता हुआ ठहाके लगा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर के सराय चौराहे का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक युवक नशे में धुत दूसरे युवक के सिर पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। शर्मनाक हरकत के दौरान आरोपी युवक ठहाके लगाता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

इसके बाद वह बोतल से उसके सिर पर पानी भी डालता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान गोलू के रूप में बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

करीब 20 दिन पुराना है वीडियो
बताया जा रहा है कि वीडियो करीब 20 दिन पुराना है। अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। वीडियो में पीड़ित युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें