फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गर्भवती पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव, 11 माह पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

Tue, 06 Oct 2026 04:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर स्थित आदर्श विहार में सोमवार रात घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने करीब 11 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था और उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित आदर्श विहार में सोमवार रात पांच माह की गर्भवती पत्नी से घरेलू विवाद के बाद सुहैल खान  (27) ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

आदर्श विहार निवासी नफीस खान इंटरनेट केबल ऑपरेटिंग का काम करते हैं। सुहैल भी पिता के साथ काम करता था। नफीस ने बताया कि उनकी पत्नी शहनाज की तबीयत खराब रहती है और हैलट में इलाज चल रहा है। सोमवार रात परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे। इसी दौरान सुहैल और उसकी पत्नी गुलफ्शा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

Trending Videos

फंदे पर लटका मिला शव
विवाद के बाद सुहैल तनाव में कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खुलवाया गया, तो सुहैल फंदे पर मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही हैलट गए परिजन भी घर लौट आए। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

11 माह पहले किया था प्रेम विवाह
सुहैल के बड़े भाई सलमान ने बताया कि सुहैल और सुजातगंज निवासी गुलफ्शा के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने करीब 11 माह पहले प्रेम विवाह किया था। गुलफ्शा पांच माह की गर्भवती है। सोमवार रात हुए विवाद के बाद सुहैल के इस कदम से परिवार में मातम छा गया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें