फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘न जांच लैब...न यूवी-आयोनाइजेशन’, घर में चल रहा था अवैध आरओ प्लांट, 312 बोतलें सीज और पंजीकरण निरस्त

Sat, 31 Oct 2026 10:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  की टीम ने छापा मारकर एक घर में अवैध रूप से चलाए जा रहे बोतलबंद पानी (आरओ प्लांट) के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 312 बोतलें सीज करते हुए पानी का नमूना जांच प्रयोगशाला भेजा है। मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर आरोपी कारोबारी आतिश जायसवाल का खाद्य पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरओ के वेस्ट वाटर इस्तेमाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को पनकी के 1051 बी ब्लॉक स्थित परिसर में छापा मारा। यहां आतिश जायसवाल के घर में आरओ प्लांट लगाकर पानी की बोतलों की पैकिंग किया जा रहा था। जांच में कारोबार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नदारद मिलीं। पैकेजिंग सामग्री के फूड ग्रेड होने का प्रमाणपत्र, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र, सफाई का रिकॉर्ड और बैच नंबर का ब्योरा तक उपलब्ध नहीं था।

विज्ञापन

इसके अलावा पानी में जैविक तत्वों, हेवी मेटल्स और पेस्टिसाइड्स अवशेषों की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली। परिसर में पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड नहीं था और साफ-सफाई भी निर्धारित शेड्यूल-4 के मानकों के अनुरूप नहीं मिली। टीम ने रिवेरा ब्रांड के पानी का नमूना जांच के लिए लिया और बची हुई 312 बोतलें सीज कर कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दीं।

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
खाद्य कारोबारी ने पैकिंग के नियमों की जानकारी न होने की बात कही, जिसके बाद उसका खाद्य पंजीकरण निरस्त कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ जनपदीय सचल दल ने कलक्टरगंज स्थित आकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान से इमरती और बेसन के दो विधिक नमूने भी इकट्ठा किए। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें