फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: खाद-बीज वितरण में लापरवाही पर आयुक्त सख्त, बीज गोदाम प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण, दिए ये जरूरी निर्देश

Sat, 14 Nov 2026 03:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: नरैनी में खाद और बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने भारी अनियमितता मिलने पर नाराजगी जताई। ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसानों को बीज न मिलने पर उन्होंने गोदाम प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है और  खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खाद-बीज वितरण में लापरवाही पर आयुक्त सख्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी किसानों को बीज के लिए परेशान करना गंभीर मामला है। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने नरैनी में खाद वितरण केंद्र और राजकीय बीज भंडार का औचक निरीक्षण करते हुए यह निर्देश दिए।

विज्ञापन

आयुक्त ने डीआईजी राजेश एस के साथ थाना नरैनी में आयोजित समाधान दिवस में भी प्रतिभाग किया। यहां प्राप्त पांच शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सभी का मौके पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त ने नरैनी क्रय-विक्रय सहकारी समिति केंद्र का निरीक्षण किया।

Trending Videos

डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश
यहां डीएपी और यूरिया की मात्र 10 से 15 बोरियां उपलब्ध मिलीं। केंद्र प्रभारी ने बताया कि मांग के सापेक्ष खाद कम है। इसकी मांग उच्च स्तर पर भेजी गई है। जबकि एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मौके पर मौजूद किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था पर संतोष जताया। आयुक्त ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को केंद्र पर जल्द डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

समय से नहीं मिल रहा है बीज
साथ ही, स्टॉक और निर्धारित बिक्री दर प्रदर्शित करने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक मूल्य वसूली और अनिवार्य टैगिंग पर निगरानी रखने को कहा। इसके बाद राजकीय बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां किसानों ने शिकायत की कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय से बीज नहीं मिल रहा है। सर्वर न चलने का हवाला देकर उन्हें बार-बार वापस कर दिया जाता है।

तकनीकी समस्या का समाधान कराया जाए
इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए बीज गोदाम प्रभारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान कराया जाए। इसे किसानों को वापस करने का बहाना न बनाया जाए। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने बीज भंडार पर स्टॉक और वितरण की स्थिति प्रदर्शित करने को कहा।
विज्ञापन

बीज उपलब्ध कराने के निर्देश
साथ ही, ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को निर्धारित समय पर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों से रबी की बुवाई के लिए खाद और प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर किसानों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें