Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर महिला के साथ चलती कार में मारपीट की और ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवाशीष निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में शादी से इन्कार करने पर युवक ने चलती कार में महिला को पीट दिया। उसका चेहरा ईंट से लहूलुहान कर दिया। महिला किसी तरह कार रुकवाकर युवक के चंगुल से छूटी। इसके बाद राहगीरों ने उसे बचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की कार खड़ी कराकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मॉडल डेयरी के सामने रेलवे ट्रैक की सर्विस लेन पर स्वरूपनगर निवासी कार सवार ने गाड़ी में बैठी महिला के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि युवक उससे जबरन शादी करना चाहता है। जब वह कार से निकलकर भाग रही थी, तब भी युवक ने उसे गिराकर दोबारा पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि स्वरूपनगर राज टावर के पास रहने वाले देवाशीष निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।