फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार महीने में पिकनिक स्पॉट बन जाएगा मामा तालाब, 90 प्रतिशत काम पूरा…उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं

Sun, 14 Sep 2025 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामा तालाब के सुंदरीकरण कार्य का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। तालाब में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित होगा, ताकि आसपास का गंदा पानी शोधित होकर तालाब में जाए।
विज्ञापन
मामा का तालाब का निरीक्षण करते विधायक सुरेंद्र मैथानी, कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मसवानपुर स्थित प्राचीन मामा तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शनिवार को गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी और केडीए उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। वीसी ने बताया कि 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है बाकी तीन से चार महीनों में हो जाएगा। पार्क को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। तालाब के पास ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पार्क को ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के तर्ज पर तालाब के बीच में स्थित टापू तक झूला पुल बनाने पर जोर दिया। जिम, मॉर्निंग-इवनिंग वॉकर्स के लिए पाथवे, महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही विवाह आदि के लिए सुंदर स्थल भी बनेगा। पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

मोहल्लों का सीवेज किया जाएगा शोधित
केडीए के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि फेज दो के तहत सुंदरीकरण कार्यों के साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर आसपास के मोहल्लों का सीवेज शोधित किया जाएगा। शोधन के बाद पानी तालाब में जाएगा। फेज-2 के कार्यों के लिए टेंडर 10 अक्तूबर को खुलेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता मयंक यादव, दीपक सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें