फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हरा पत्ता ब्रांड की नकल पर बड़ी कार्रवाई, आम पत्रा नाम से नकली उत्पाद जब्त, प्रस्तुत की जाएगी रिपोर्ट

Fri, 13 Jun 2025 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छापेमारी के दौरान नौबस्ता स्थित परिसर से बड़ी मात्रा में ''आम पत्रा'' नाम से नकल किए गए उत्पाद जब्त किए गए। इस कार्रवाई में एएलएल आईपी केयर लॉ फर्म के अधिवक्ता श्रीजन पंकज और अधिवक्ता सौरव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नौबस्ता में हरा पत्ता ब्रांड की नकल पर आम पत्रा नाम से बनाए जा रहे उत्पाद स्थल पर छापा की कार्रवाई क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता में हरा पत्ता ब्रांड की नकल पर बड़ी कार्रवाई की गई और आम पत्रा नाम से नकली उत्पाद जब्त किए गए। 10 जून 2025 को दिल्ली की रोहिणी अदालत के आदेश पर यहां नौबस्ता स्थित 963/1850 केडीए कॉलोनी, अरा, बिंगवान गल्ला मंडी में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई वादी जय कुमार, ट्रेडिंग ऐज़ जय केमिकल वर्क्स की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिवादी सचेंद्र कुमार त्रिवेदी, ट्रेडिंग ऐज़ प्रगति सोपसड्स उनके प्रसिद्ध ''हरा पत्ता/ग्रीन लीफ'' ब्रांड की नकल कर ''आम पत्रा'' नाम से उत्पाद तैयार कर रहे थे और उन्हें बाजार में बेच रहे थे। अदालत में दावा किया कि उनका ''हरा पत्ता/ग्रीन लीफ'' ब्रांड 1996 से प्रचलन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम पत्रा नाम से नकल किए गए उत्पाद जब्त
1999 में ट्रेडमार्क के रूप में पंजीकृत किया गया है। प्रतिवादी वादी की ब्रांडिंग, नाम और ट्रेड ड्रेस की नकल कर रहे थे, जिससे ग्राहकों को भ्रमित किया जा रहा था। अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। छापेमारी के लिए शिवम मेहता को लोकल कमिश्नर नियुक्त किया। छापेमारी के दौरान नौबस्ता स्थित परिसर से बड़ी मात्रा में ''आम पत्रा'' नाम से नकल किए गए उत्पाद जब्त किए गए। इस कार्रवाई में एएलएल आईपी केयर लॉ फर्म के अधिवक्ता श्रीजन पंकज और अधिवक्ता सौरव कुमार भी मौजूद रहे। अदालत के आदेश के अनुसार जब्त सामग्री प्रतिवादी को सुपुर्द की गई। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें