फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नेपाल से लाकर शहर में करते थे तस्करी, पुलिस ने तीन चरस तस्करों को दबोचा, भेजा जेल

Fri, 13 Jun 2025 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी हरिओम सिंह 15 साल की कानपुर जेल से सजा काट चुका है। वर्तमान में वो बेल पर बाहर है, जबकि अन्य दो आरोपियों के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार पुलिस, स्वाट व  सविलांस टीम ने चरस की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। उनके पास से करीब छह किलो चरस (कीमत छह लाख रुपये), एक बाइक और एक हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे ने रेलबाजार थाने में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि मुखबिर की सूचना में एक बाइक में सवार तीन लोगों को लोको रेलवे कॉलोनी रोड के पास चेकिंग के दौरान रोका गया। बैग की तलाशी के दौरान चरस मिली। पुलिस टीम तीनों आरोपियों को रेलबाजार थाने लेकर आई। जहां आरोपियों ने चरस तस्करी करने की बात कबूली।

विज्ञापन

जेल काट चुका है मुख्य आरोपी
आरोपियों ने अपने नाम बिहार मोतिहारी के नायक टोला हारपुर निवासी राम बालक शाह, नेपाल के पुखरिया निवासी राम विनय और कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के चंदिका निवासी हरिओम बताया है। तस्करों ने नेपाल से चरस लाकर शहर समेत अन्य जनपदों में माल बेचने की बात कबूली है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी हरिओम सिंह 15 साल की कानपुर जेल से सजा काट चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें