फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरैया प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा टला, आरओबी निर्माण से कमजोर हुई दीवार गिरी, बाल-बाल बचे छात्र

Thu, 15 Oct 2026 01:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज क्षेत्र स्थित सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार अचानक बाहर की ओर भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे अंदर बैठे छात्र बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सरैया प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार गिरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में सरैया रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित सरैया प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह करीब 11 बजे जब स्कूल में छात्र पढ़ रहे थे। तभी स्कूल की जर्जर दीवार अचानक बाहर की ओर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार अंदर की ओर नहीं गिरी।

विज्ञापन

अन्यथा कई छात्र दीवार के नीचे दब जाते, जिससे बड़ा हादसा हो जाता।  स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू लता ने बताया कि तीन माह पहले सरैया आरओबी निर्माण के दौरान सेतु निगम की ओर से स्कूल के कुछ हिस्से का प्रयोग कर पुल की शटरिंग लगाई गई।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



बीएसए बोले- सेतु निगम को लिख चुके हैं पत्र

इससे वह भाग कमजोर और जर्जर हो गया। इसकी जानकारी कई बार सेतु निगम और बीएसए को दी गई, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं किया गया और आज दीवार गिर गई। हालांकि, कोई भी छात्र हताहत नहीं हुआ है। वहीं, बीएसए शैलेश कुमार पांडे का कहना है कि सेतु निगम को मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए वह पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें