http://
उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी
उन्होंने रबी सीजन में गेहूं, चना, मटर, सरसों और अन्य दलहनी-तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक विधि से बुआई करने पर जोर दिया। साथ ही, खाद, बीज और सिंचाई प्रबंधन को लेकर किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। प्रमुख सचिव कृषि डॉ. एमके सुंदरम ने विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने और मिट्टी की जांच कराकर उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी।
तीन मंडलों के किसानों ने साझा किए अनुभव
इस गोष्ठी में वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने रबी फसलों में लगने वाले कीटों व रोगों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही, किसानों को उन्नत बीजों के चयन और जल संरक्षण की तकनीकों से अवगत कराया गया। कानपुर, झांसी और चित्रकूटधाम मंडलों से आए किसानों ने भी अपनी कृषि संबंधी जिज्ञासाओं और अनुभवों को साझा किया, जिसका विशेषज्ञों ने संतोषजनक समाधान दिया।