फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लालबंगला में बमबाजी का मुख्य आरोपी दो साथियों संग गिरफ्तार, गौरव जैन पर 25 हजार का इनाम

Sat, 25 Jan 2025 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लालबंगला में बमबाजी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दो साथियों संग गिरफ्तार कर लिया है। गौरव जैन पर 25 हजार का इनाम है। मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
चकेरी थाने में पकड़े गए गौरव जैन व उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी के लाल बंगला में बमबाजी और फायरिंग के मुख्य आरोपी गौरव जैन और उसके दो साथियों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गाैरव 25 हजार का इनामी है। इस मामले में पुलिस अब तक 11 लोगाें को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 15 जनवरी की रात को लाल बंगला के पुरानी सब्जीमंडी स्थित सुनार वाली गली में फायरिंग व बमबाजी हुई थी।
विज्ञापन



इस मामले में चकेरी चौकी के दरोगा रविंद्र राणा ने गौरव जैन, फंडा कंज्जड़, पुल्लू उर्फ शिवांश और प्रिंस सलमान समेत एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साहिल उर्फ फंडा गिहार, देबू कुमार बाल्मीकि, रजाउल्ला, विशाल निगम उर्फ रामजी निगम, रामबाबू ठाकुर उर्फ शिवम सिंह, सुमित उर्फ शेरा, अतुल कश्यप और छोटू उर्फ अभिषेक सोनकर को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुटी थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी गौरव जैन और उसके दो साथियों नई सब्जी मंडी निवासी राज गिहार और बंगाली कॉलोनी निवासी गोविंद सिंह को टटियन अलकनंदा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपियों के गैंग को रजिस्टर कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आरोपियों को बाजार में घुमाया
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल समेत लाल बंंगला बाजार में घुमाया। ताकि लोगों में आरोपियों की दहशत खत्म हो सके।

मालरोड में विवाद के बाद अंकित तुत्तल ने दिया घटना को अंजाम
आरोपी गौरव जैन ने बताया कि घटना से कुछ दिनों पहले उसका अंकित तुत्तल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर उसके जन्मदिन वाले दिन आरोपी ने अपने साथियों को भेजकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार अंकित तुत्तल जेल में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें