फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौकरानी पर 90 लाख के गहने और नकदी चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 08 Jun 2026 07:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित रामकृष्णा अपार्टमेंट में कारोबारी के फ्लैट से करीब 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने और नकदी नौकरानी पर चोरी करने का आरोप है। पीड़ित ने नौकरानी और उसके एक अज्ञात साथी पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट निवासी शरद गुप्ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके फ्लैट में रीना नाम की महिला साफ-सफाई और अन्य कार्य करती थी। 30 मई को वह रोज की तरह काम करने आई थी। इसके बाद से उसने काम पर आना बंद कर दिया। कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि तीन जून की शाम जब उनकी पत्नी ने अलमारी खोली तो उसमें रखे करीब एक लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में कीमती गहने गायब मिले।

चोरी हुए सामान में हीरे के बड़े और छोटे हार, डायमंड पेंडेंट सेट, डायमंड ब्रेसलेट, हीरे की चूड़ियां, सोने और हीरे के झुमके, सोने में जड़ी हीरे की अंगूठियां, सोने की चेन, चांदी के कटोरे और चांदी के हाथी सहित अन्य गहने शामिल हैं। आरोप है कि नौकरानी रीना ने किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी की वारदात की है। आरोप है कि नौकरानी उनके घर से नकद और गहने समेत 90 लाख रुपये से ऊपर का माल चोरी कर ले गई। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह के अनुसार नौकरानी और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें