फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव-नौरंगा मार्ग पर गिरा महुआ का पेड़, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात कराया बहाल

Sat, 26 Sep 2026 10:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव-नौरंगा मार्ग पर पासीखेड़ा और उमरी गांव के बीच सड़क किनारे लगा एक विशाल महुआ का पेड़ अचानक टूटकर बीच सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
भीतरगांव-नौरंगा मार्ग पर गिरा महुआ का पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव इलाके में बीते दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़क किनारे की खंती और खेत पानी से भरे हैं। जगह-जगह पेड़ों के गिरने से आवागमन में प्रभावित हैं। भीतरगांव-नौरंगा मार्ग के पासीखेड़ा और उमरी गांवों के बीच सड़क किनारे खड़ा महुआ का पेड़ अचानक गिर गया।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



पेड़ के सड़क पर गिरने से दोनों तरफ यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शाखाओं को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें