Kanpur News: घाटमपुर स्थित इटर्रा गांव में नहर की पटरी अचानक कट जाने से हड़कंप मच गया। बंबे का तेज बहाव गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने रात में ही एकजुट होकर बोरी और मिट्टी डालकर पानी के बहाव को अस्थायी रूप से रोका है।
कानपुर में घाटमपुर कस्बे के इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कट जाने से पानी तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगा। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता फैल गई। ग्रामीणों ने रात में मौके पर पहुंचकर बोरी, मिट्टी आदि की मदद से किसी तरह पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दे दी है और मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत कराने तथा गांव को संभावित जलभराव से बचाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल पानी को अस्थायी रूप से रोक लिया गया है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन की टीम द्वारा जल्द स्थायी समाधान किए जाने की आवश्यकता है।