फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर में ‘बुलडोजर’ पर निकले महाराणा प्रताप, जयकारों से गूंजा कस्बा, जयंती समारोह में उमड़ी भीड़

Sun, 10 May 2026 03:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में बुलडोजर पर महाराणा प्रताप का चित्र रखकर भव्य रैली निकाली गई, जिसमें विधायक सरोज कुरील और सीमा परिहार ने शिरकत की। कार्यक्रम का समापन मड पंप में सभा और विशाल भंडारे के साथ हुआ।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर भगवामय हुआ घाटमपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। इसके पूर्व राहा गांव से निकली रैली भी आयोजन स्थल पर पहुंची। बुलडोजर पर महाराणा प्रताप का चित्र स्थापित कर निकली रैली राहा से प्रारंभ होकर घाटमपुर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मड पंप पहुंची।

विज्ञापन

पूरे मार्ग में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवा महाराणा प्रताप के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद कूष्मांडा मंदिर में रैली समाप्त हुई। मड पंप में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक सरोज कुरील ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं।

विज्ञापन

http://



विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया

उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध आज भी आजादी, आत्मसम्मान और मातृभूमि के लिए संघर्ष की गाथा सुनाता है। महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में चंबल की शेरनी रहीं सीमा परिहार भी पहुंचीं। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्षों को याद कर आज सभी के आजाद होने की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें