फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, हेलमेट न होना पड़ा भारी, जांच शुरू

Sun, 10 May 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कछौना में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से संडीला फैक्टरी में काम करने वाले दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हेलमेट न पहनने और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना कस्बे में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र में कटियामऊ के पास शनिवार रात किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नन्हूंपुरवा मजरा बिरौरी निवासी शिशुपाल (21) अपने चचेरे भाई शोभित (19) के साथ संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे।

विज्ञापन

सोमवार से शनिवार तक दोनों भाई संडीला में ही रुकते थे, जबकि शनिवार रात गांव चले जाते थे। शनिवार रात लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में कटियामऊ के पास किसी वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की टीम ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर बिलग्राम कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान के जरिए मृतकों के परिजनों को सूचना दी। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिशुपाल पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था। शोभित तीन भाइयों में दूसरे नंबर और अविवाहित था। कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें