मोती झील के तुलसी उपवन में जुटे दिग्गज
- फोटो : amar ujala
कानपुर के मोती झील स्थित तुलसी उपवन में बुधवार को 'मानस संगम' के तत्वाधान में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में श्रद्धा और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में प्रदेश के दिग्गज नेताओं और साहित्य प्रेमियों ने उपस्थित होकर गोस्वामी तुलसीदास के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने तुलसीदास के रचित ग्रंथों को भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ बताया। कार्यक्रम में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक और विधायक नीलिमा कटियार ने भी शिरकत की।