फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे में उखड़ी

Mon, 24 Aug 2026 03:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पांच स्थानों पर सड़क दब गई है। बोल्डर भी टूट गया है। अंडरपास के पास शनिवार को बनी नाली रविवार को फिर उखड़ गई। एक्सप्रेसवे पर अब दिन के साथ रात में भी मरम्मत शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
Kanpur-Lucknow Expressway - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर सफर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। लोकार्पण के एक माह दस दिन बाद भी रोजाना सड़क धंसने और उखड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में रविवार को कानपुर से लखनऊ के बीच भारी वाहन लेन पर पांच स्थानों पर सड़क दब गई। 
विज्ञापन


वहीं बोल्डर भी टूट गया है। अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे भी नहीं चल पाई है। लगातार किरकिरी झेल रहे एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी ने दिन के साथ अब रात में भी मरम्मत शुरू कराई है।

इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को 4200 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। 14 जुलाई से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। यातायात शुरू होते ही एक्सप्रेसवे टूटने और धंसने लगा। 
विज्ञापन

एक माह दस दिन बीत जाने के बाद भी एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त न हुआ हो। अंडरपास के पास बनी नाली भी 24 घंटे नहीं चल पाई और मिट्टी बह जाने से रेन कट बन गए। रविवार को किलोमीटर 60.5 से 60.3 और 60 से 59.5 तक अड़ेरुवा गांव के पास सड़क धंसी। 

 

दुर्जनखेड़ा गांव के पास किलोमीटर 59.3 से 58.5 तक भी सड़क दबी। तियरिया गांव के पास किलोमीटर 57.9 से 58.8 तक भी क्षति हुई। किलोमीटर 48.8 पर तौरा गांव के पास बीच में रखा बोल्डर टूटा मिला।

24 घंटे में उखड़ी नाली
कोरारी टोल प्लाजा की तरफ कानपुर-लखनऊ लेन पर किलोमीटर संख्या 65 पर बने उन्नाव-लालगंज हाईवे के अंडरपास के पास करीब दस मीटर सड़क में नाली (व्हील ट्रैक) बनने से वाहन अनियंत्रित होने लगे थे। 

 

समस्या सामने आने पर निर्माण एजेंसी पीएनसी ने शनिवार को आनन-फानन मरम्मत कराई थी। वहीं नाली रविवार को ही उखड़ गई। बिछाया गया डामर बह गया। वहीं किमी संख्या 69.9 पर आटा गांव के सामने बारिश के पानी से सड़क किनारे की मिट्टी बह जाने से रेन कट बन गया।
 

खामियों पर पर्दा डालने के लिए रात में मरम्मत शुरू
लोकार्पण के बाद से रोजाना धंस रहे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खामियों पर पर्दा डालने के लिए निर्माण एजेंसी ने अब रात के समय पैचवर्क व अन्य मरम्मत कार्य शुरू कराया है। शनिवार रात के अंधेरे में मशीनों के जरिए किमी 63.1 से लेकर 62.5 के बीच कानपुर-लखनऊ लेन पर डामर की नई लेयर डालने व अन्य मरम्मत कार्य किया गया।

 
विज्ञापन

रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से समस्या आ रही है। जहां पर सड़क दबने और नाली का डामर बहने की जानकारी सामने आ रही है, वहां पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। काम जल्द पूरा कराने के लिए रात में भी कार्य शुरू करा दिया गया है।-सत्य नारायण, मैनेजर, कार्यदायी संस्था पीएनसी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें