Auraiya News: कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर स्थित एक गोदाम में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया।
गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।