फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘सिर से उठा था माता-पिता का साया’, अब ब्लॉक प्रमुख ने बढ़ाया मदद का हाथ, भरण-पोषण और शिक्षा की गारंटी

Fri, 07 Aug 2026 02:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में माता-पिता की दुखद मौत के बाद अनाथ हुए चार बच्चों की पढ़ाई और देखभाल की जिम्मेदारी अब सरकार और स्थानीय प्रशासन ने उठाई है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष ने परिवार से मिलकर आर्थिक मदद, खाद्य और खेल सामग्री प्रदान की है।
विज्ञापन
बच्चों से मिलती ब्लॉक प्रमुख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में अप्रैल माह में घटी घटना के बाद अनाथ हुए चार बच्चों की पढ़ाई अब बाधित नहीं होगी। पति द्वारा पत्नी की हत्या और अगले दिन पति के शव के फंदे से लटकने के बाद ये चारों बच्चे अब दादा रामआसरे और दादी दुल्ली के साथ रह रहे हैं। घर में सबसे बड़े विनीत (18), राधा (16), निधि (13) और मनीष (10) हैं।

विज्ञापन

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही] दादा-दादी की पेंशन भी सुनिश्चित की गई है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर ने परिवार से मुलाकात कर खाद्य सामग्री, खेल सामग्री और नकद धनराशि देकर सहयोग किया।

">http://



रोजमर्रा की जरूरतों में भी करते रहेंगे मदद

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है उनके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ब्लॉक स्तर से हम लोग मिलकर रोजमर्रा की जरूरतों में भी मदद करते रहेंगे। इस दौरान सबसे बड़े बेटे विनीत ने भावुक होकर कहा कि अगर वह पढ़ाई करेगा तो छोटे भाई-बहनों का ध्यान कौन रखेगा।
विज्ञापन

सभी लोगों की आंखें हो गईं नम
उसकी इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। ब्लॉक प्रमुख ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान एडीओ पंचायत अशोक सचान सहित अजय प्रताप सिंह, अतुल सिंह,सोमेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश अवस्थी, भानू यादव, शिवम गौड़ सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें