फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दूसरे समुदाय की युवती ने धर्म बदल कर शादी की, परिवार पर पड़ोसियों का हमला, बोले- वापसी का बना रहे दबाव

Fri, 07 Aug 2026 02:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता स्थित मछरिया में एक परिवार की बेटी द्वारा 2018 में प्रेम विवाह कर हिंदू धर्म अपनाने से नाराज पड़ोसियों ने लगातार हमले का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि पहले के हमलों में उनकी एक बेटी की जान जा चुकी है और हाल ही में चार अगस्त को फिर से हमला किए जाने पर पुलिस से सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी साउथ से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नौबस्ता थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता के मछरिया में दूसरे समुदाय की युवती के प्रेम विवाह कर हिंदू बनने पर पड़ोसियों ने खुन्नस रख ली। आरोप है कि पड़ोसी बेटी को दोबारा अपने धर्म में वापसी कराने का दबाव बना रहे हैं। इन्कार करने पर वर्ष 2018 से अब तक कई बार हमला कर चुके हैं। इसमें एक बेटी की मौत भी हो चुकी है। इसी बात को लेकर बीते मंगलवार को भी हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने गुरुवार को डीसीपी साउथ से मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन

मछरिया निवासी रशीद अहमद ने बताया कि उनके आठ बच्चों में सबसे बड़ी बेटी हिना ने वर्ष 2018 में आवास-विकास निवासी युवक से प्रेम विवाह कर हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद पड़ोसी बेटी को दोबारा अपने धर्म में वापसी करवाने के लिए दबाव बनाने लगे। पांच सितंबर 2021 को आरोपियों ने घर पर पथराव किया। हमले में तीसरे नंबर की बेटी गुलफ्शां की मौत हो गई थी। आरोप है कि तब थाने में शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं हुआ।

विज्ञापन

थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई
16 अक्तूबर 2022 को आरोपियों ने फिर से हमला किया, जिसमें एक बेटे का हाथ टूट गया। तब कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा। इधर बीते चार अगस्त को पड़ोसी और उसके साथियों ने बेटे कासान पर हमला कर दिया। शोर गुल सुन परिवार के अन्य सदस्य दौड़े तो उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसपर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से गुहार लगाई। डीसीपी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें