फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सट्टे में हारा उधारी की रकम, कर्जदारों के दबाव में युवक ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 10 May 2026 01:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के दीनदयाल पुरम में सट्टे में एक लाख रुपये हारने और कर्ज के बोझ से दबे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऋतिक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सट्टे की लत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। उधार लेकर सट्टे में रुपये हारने और कर्जदारों के लगातार दबाव से परेशान युवक ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब बड़ा भाई उसे जगाने पहुंचा, तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

दीनदयाल पुरम निवासी कमलेश कुमार घर पर परचून की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी सावित्री देवी और चार बेटे राजकुमार, विनोद, आलोक और ऋतिक (20) था। पिता कमलेश कुमार ने बताया कि ऋतिक और उसका भाई विनोद सैलून की दुकान चलाते थे। ऋतिक को सट्टा खेलने की लत लग गई थी। बताया कि ऋतिक ने कई दोस्तों से उधार लेकर भी सट्टा खेला, लेकिन लगातार करीब एक लाख रकम हार गया।

कर्जदार लगातार पैसा वापस मांग रहे थे
बीते सप्ताह भाई विनोद ने उसे 10 हजार रुपये उधार चुकाने के लिए दिए थे, लेकिन कर्जदार लगातार पैसा वापस मांग रहे थे। इसी बात को लेकर वह काफी तनाव में रहने लगा था। शनिवार को ऋतिक घर से बिना बताए चला गया था। देर रात करीब 11 बजे वह वापस लौटा और कमरे में सोने की बात कहकर अंदर चला गया। मां जब खाना देने पहुंचीं, तो उसने खाना खाने से मना कर दिया और कमरा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
रविवार सुबह करीब छह बजे बड़ा भाई उसे दुकान चलने के लिए जगाने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा, तो ऋतिक का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला। थाना प्रभारी सेन पश्चिम पारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक के सट्टे में रुपये हारने और उधार के पैसों को लेकर तनाव में रहने की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें