फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Loot: पुलिस के सीमा विवाद से लुटेरों को मिला भागने का मौका, व्यापारी नेता नाराज…बोले- ये बड़ी लापरवाही

Tue, 29 Jul 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिले में एक सराफा व्यापारी से लूट के बाद पुलिस तीन घंटे तक थाना क्षेत्र के सीमा विवाद में उलझी रही, जिससे लुटेरों को भागने का मौका मिल गया। हालांकि, अब पुलिस खुलासे के करीब है और कई टीमें जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
सीमा विवाद को लेकर महाराजपुर तथा नरवल पुलिस के बीच बातचीत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सोमवार की शाम टौंस से तिलशहरी मार्ग में घाटूखेड़ा बंबे के पास सराफा व्यापारी  दुकान बंद कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान उनको दो मोटरसाइकिल में सवार छह अज्ञात लुटेरों द्वारा टक्कर मारकर गिरा दिया गया। इसके बाद स्कूटी सहित साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात और चालीस हजार की नगदी लेकर भाग गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची नरवल और महाराजपुर पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गई। मौके पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भी पहुंचे। घटना शाम साढ़े छह बजे की थी और लगभग तीन घंटे तक यह तय नहीं हो पाया की घटनास्थल क्षेत्र किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आएगा।

व्यापारी बोले- चंद घंटे में किया जा सकता था खुलासा
व्यापारी नेता महेश वर्मा ने बताया कि पुलिस तीन घंटे तक सिर्फ लाठी पीटती रही। इस दौरान लुटेरों को भागने का अच्छा मौका मिला। यदि घटना के तुरंत बाद बॉर्डर के इलाकों में चेकिंग की जाती और सतर्कता दिखाई जाती, तो घटना का अनावरण चंद घंटे में ही किया जा सकता था।

विज्ञापन

हाईवे किनारे मिली स्कूटी की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
घटना के खुलासे के करीब है पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस घटना के सफल अनावरण के करीब है। पीड़ित व्यापारी का मोबाइल घटनास्थल से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक गांव में मिला है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई थी, जो रात से ही लगातार जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें