पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया
उधर, नेशनल हाईवे जाजमऊ गंगापुल के कानपुर की ओर एक मौरंग लदा ट्रक सुबह करीब आठ बजे खराब हो गया, जिससे लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के बीच भीषण जाम लगा रहा। तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। इस दौरान कानपुर-लखनऊ के बीच आवागमन करने वाले लोग बेहाल रहे। कानपुर पुलिस और गंगा घाट कोतवाली की जाजमऊ चौकी पुलिस ने मिलकर ट्रक हटवा कर किसी तरह से जाम खुलवाया।