भाजपा 1.55 लाख से ज्यादा वोटों से जीती। इस बार माहौल और समीकरण बदले हुए हैं। मोदी की गारंटी के साथ उतरी भाजपा हो या गठबंधन के सहारे केंद्र में वापसी की आस लगाए कांग्रेस या फिर राजनैतिक हासिए पर सिमटती जा रही बसपा। सभी ने सवर्ण जाति के नए चेहरों पर दांव लगाया है। यही वजह है कि इस बार चुनावी विशेषज्ञ किंतु-परंतु में उलझे नजर आ रहे हैं। भाजपा से रमेश अवस्थी, कांग्रेस से आलोक मिश्रा और बसपा से कुलदीप सिंह भदौरिया उम्मीदवार हैं।
एक जून को Amar Ujala Mobile App और
amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।
सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और
amarujala.com पर मिलेगा।