एक तरह जहां पूरा देश इस वक्त कोरोना को हराने में जी-जान से लगा है वहीं कुछ जगहों पर कई लोग इसे विफल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उत्तर प्रदेश के कानपुर में। दरअसल कानपुर के चकेरी थाना इलाके में स्थित रामादेवी सब्जी मंडी में शासन द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश पर जिला प्रशासन पानी फेर रहा है। हकीकत यह है कि अब सोशल डिस्टेंस को रात के अंधेरे में छिपाया जा रहा है। वहीं, जनता दिन में शासन, प्रशासन के कोरोना नियंत्रण को बने तमाम नियम, कानूनों का दंश झेल रही हैं। शुक्रवार देर रात (रात 1: 30 बजे ) चकेरी रामादेवी सब्जी मंडी में
जर्नलिस्ट सुरजीत तिवारी व फोटोजर्नलिस्ट गौरव कनौजिया ने पड़ताल की।