फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फर्जी रेलवे कर्मी बनकर लिया 20 लाख का लोन, चार साल बाद बैंक के इंटरनल ऑडिट में खुला राज, जांच शुरू

Sat, 22 Aug 2026 03:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसबीआई की शाखा में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 20 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर के किदवई नगर निवासी विजय कुमार राय ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर लोन तो ले लिया, लेकिन एक भी किस्त नहीं चुकाई।
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित एसबीआई की आईटीसी मॉल शाखा में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 20 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कानपुर के किदवई नगर निवासी विजय कुमार राय ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा किए और लोन हासिल कर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने एक भी किस्त जमा नहीं की और गायब हो गया। करीब चार साल बाद बैंक के आंतरिक ऑडिट में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। शाखा प्रबंधक जय कुमार ने सदर कोतवाली में आरोपी विजय कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि बैंक ने आधार और पैन कार्ड का सत्यापन किया।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, रेलवे में उसकी नौकरी और वेतन से संबंधित दस्तावेजों की पर्याप्त जांच नहीं की। 15 नवंबर 2022 को उसके खाते में 20 लाख रुपये पहुंच गए। धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद शाखा प्रबंधक जय कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने विजय कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सदर कोतवाल बीके पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें