फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: लोडर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पिता और दो मासूम घायल, आरोपी चालक को हिरासत में

Wed, 29 Jul 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे स्कूटी सवार पिता और दो मासूम बच्चों को एक तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने लोडर चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे स्कूटी सवार को लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार पिता और दो मासूम बच्चे चोटिल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने लोडर चालक को पड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर चालक को लोगों से छुड़ाकर थाने ले गई।

विज्ञापन

धामी खेड़ा मस्वानपुर निवासी अंकित सोनकर की छह वर्षीय पुत्री लाडो कैसा चौराहे के पास स्थित एसवीआई स्कूल में पीजी में पढ़ती है। बुधवार सुबह अंकित अपनी पुत्री लाडो को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से निकलने लगे। इस दौरान उनका दो वर्षीय बेटा प्रिंस भी साथ चलने की जिद करने लगा। इस पर अंकित दोनों बच्चों को साथ लेकर स्कूल के लिए निकले।

विज्ञापन





चालक को थाने ले गई है पुलिस

स्कूल पहुंचने के पहले कैसा चौराहे के पास दाहिनी तरफ से आए एक लोडर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने स्कूटी को उठाया। हादसे में स्कूटी सवार तीनों लोग चोटिल हो गए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने लोडर चालक को पड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें