डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने किया बिठूर घाट का निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
कानपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एसएम कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र स्थित प्रमुख बिठूर घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने घाट पर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।