आरपीएफ और जीआरपी ने हरियाणा, राजस्थान से शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 1.5 लाख की शराब के साथ तीन सदस्यों बिहार निवासी अनिकेत, राकेश कुमार और ज्योतिष कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पिट्ठू बैग और बोरी में 107 लीटर अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली हैं।आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि सूचना पर ट्रेन के आते ही टीम ने घेराबंदी की।
इस दौरान हैरिसगंज पुल के पास तीन युवक पिट्ठू बैग व बोरा लिए आते दिखे। रोका तो भागने लगे। तीनों को दौड़ा कर पकड़ा गया। तलाशी में शराब की बोतलें मिलीं। गिरोह के सरगना अनिकेत ने बताया कि शराब तस्करी के धंधे में छह महीने से लगे हैं। अब तक 34 बार तस्करी की शराब बिहार लेकर सप्लाई कर चुके हैं। मुख्य तस्कर के पटना निवासी बताया। बताया 30-30 हजार रुपये महीने की पगार पर काम करते हैं। महीने में पांच चक्कर लगाते हैं। तीनों के खिलाफ जीआरपी थाने में केस दर्जकर जेल भेज दिया गया।