फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत…परिवार में मातम, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 19 Oct 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर कुरसेजा और मुंगुस गांव के बीच शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर कुरसेजा मुंगुस गांव के बीच शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता मेवालाल वर्मा ने बताया कि चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी पुत्र बच्चा (30) शनिवार की सुबह किसी काम से बांदा बाइक से गया हुआ था। रात में वह बांदा से वापस लौट रहा था।

विज्ञापन

तभी कुरसेजा चौकी के मुंगुस गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मजदूरी करता था। वह अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी सुधा को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें