फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आरआर वीजन, रिलायंस रिटेल लिमिटेड तथा मेट्रो कैश एंड कैरी के लाइसेंस निलंबित

Mon, 26 Oct 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने दो दिन में शहर के अलग-अलग इलाकों में 27 ऑनलाइन स्टोर पर छापा मारकर जांच की। कहीं खाद्य सामग्री पर धूल जमी मिली तो कहीं कोल्ड रूम और मेडिकल सर्टिफिकेट तक नहीं था। निर्धारित मानकों के विपरीत कम समय में एक्सपायर होने वाले खाद्य पदार्थ भी भंडारित मिले। टीम ने बर्रा-6 स्थित आरआर वीजन, सुजानपुर और भीमसेन रोड स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड तथा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया लिमिटेड के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इसके साथ ही 19 स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ की खाद्य विभाग की टीम ने इससे पहले फास्ट फूड, ऑनलाइन सेंटरों में छापेमारी कर जांच की थी। उस दौरान भी बड़े सेंटरों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। उसी क्रम में की गई जांच में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वच्छता से जुड़ी खामियां सामने आईं। ऑनलाइन ऑर्डर के जरिये घरों तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

वहीं, खाद्य विभाग की टीम ने सी-ब्लॉक गोविंद नगर में संदीप गुप्ता के परिसर पर भी छापा मारा। यहां दुकान में गंदे कपड़े में लपेटकर रखा करीब एक क्विंटल 20 किलो खोया मिला। इसकी अनुमानित कीमत 39 हजार रुपये बताई गई। खोये में मिलावट की आशंका पर टीम ने नमूना लिया। खराब होने की आशंका में खोये को गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें