फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेसमेंट में चल रहीं चार कोचिंग सेंटर समेत लाइब्रेरी, जिम व रेस्टोरेंट सील

Thu, 01 Aug 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए ने पहले दिन 10 भवनों के बेसमेंट में चलाए जा रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों  पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
केडीए ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए ने बेसमेंट में चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों, रेस्टोरेंट आदि को सील करने की कार्रवाई गुरुवार को शुरू की। पहले दिन चार कोचिंग संस्थानों समेत 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील किए गए। इससे बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली की एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में हुए हादसे के बाद केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देशों पर शहर में बेसमेंट में चलाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


तीन दिन से किए जा रहे सर्वे के बाद गुरुवार से सीलिंग अभियान शुरू किया गया। जोन-1 के प्रवर्तन प्रभारी व विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने आर्यनगर में 380 वर्गमीटर क्षेत्रफल के परिसर संख्या-8/225 पार्ट को सील किया। इसमें पासीबुल एजुकेशन कोचिंग संस्थान चल रहा था। इसके प्रबंधक राजीव तलेजा व रितिका मेहरोत्रा हैं। इसी के पास 520 वर्गमीटर के परिसर संख्या-8/226 पार्ट-2 में चल रहे रघुनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट कोचिंग संस्थान को भी सील किया गया। इसके प्रबंधक ओम प्रकाश डालमिया हैं।

इसी मोहल्ले में 650 वर्गमीटर परिसर संख्या-8/220 में चल रहे फ्रेंड्स कैफे, रेस्टोरेंट तथा हुक्काबार को भी सील किया गया। विश्वनाथ गुप्ता और दिव्या भरद्वाज को इनका मालिक बताया गया। सीलिंग कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता जर्नादन सिंह, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, जोन-2 के प्रवर्तन प्रभारी व विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह और विशेष कार्याधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय के संयुक्त नेतृत्व में सहायक अभियंता एसडी तिवारी, अवर अभियंता सीबी पांडेय ने जोन-2 के अंतर्गत सात भवनों के तहखाने सील किए गए।
विज्ञापन

इनमें काकादेव के परिसर संख्या - 117/एन/29 में संचालित पाॅवर हब जिम, 117/एन/रानीगंज स्थित अंकुर मिश्रा की लाइब्रेरी, परिसर संख्या 117/एन/396 स्थित कोचिंग सेंटर, काकादेव के परिसर संख्या 117/एन/1 में धरमवीर भदौरिया का जिम, 117/एन/50 स्थित डिजिटल लाइब्रेरी, ग्लोबल केयर एकेडमी कोचिंग सेंटर शामिल हैं। साथ ही 117/एन/42 में प्रतीक गुप्ता का निर्माणाधीन भवन सील किया गया।

केडीए के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने छात्रों से अपील की है कि बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर, जिम, रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी में दाखिला न लें। यदि बेसमेंट में इसका संचालन हो रहा हो तो इसकी शिकायत करें, ताकि कार्रवाई की जा सके। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें