Kanpur News: सहायक नियंत्रक प्रणिता तिवारी ने बताया कि उद्यमी कांटा, बांट का सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर सकेंगे। इस दौरान उद्यमियों ने कई सुझाव भी दिए।
कानपुर में विधिक माप विज्ञान विभाग और उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय में कार्यशाला हुई। यहां बांट-माप विभाग के अफसरों ने विभाग में शुरू की गई पोर्टल सुविधा की जानकारी प्रेजेंटेशन के जरिए दी। उपनियंत्रक, विधिक माप विज्ञान मुकेश कुमार ने प्री पैकेज्ड कमोडिटीज, डिब्बा बंद वस्तुओं की अनिवार्य घोषणाओं को पैकेट पर अंकित करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सहायक नियंत्रक प्रणिता तिवारी ने बताया कि उद्यमी कांटा, बांट का सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर सकेंगे। इस दौरान उद्यमियों ने कई सुझाव भी दिए। इस मौके पर बलराम नरूला, दिनेश बरासिया, आलोक अग्रवाल, मनोज बंका, उमंग अग्रवाल, शिवप्रसाद गुप्ता, सतीश प्रकाश, दिनेश कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार यादव, राजन कुमार सिंह, विकास सिंह, हिमाद्री सिंह आदि रहे।