Kanpur News: केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में 54वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई है। इसमें 21 संभागों से 402 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
कानपुर में लखनऊ संभाग के तहत आईआईटी स्थित केंद्रीय विद्यालय में पांच दिवसीय 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में देशभर के 21 संभागों के 402 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकुर आनंद सिंह व सहायक आयुक्त लखनऊ संभाग विजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
विज्ञापन
पहले दिन हुए मुकाबलों में हैदराबाद ने गुरुग्राम को 36-25 से हराया। दूसरे मैच में देहरादून ने चंडीगढ़ को 40-26 से मात दी। तीसरे मैच में चेन्नई ने वाराणसी को 45-28 से पराजित किया, जबकि चौथे मैच में कोलकाता ने रांची को 26-20 से शिकस्त दी। इस अवसर पर मुरलीधर, दीपचंद, महेन्द्र नाथ मिश्र, दीपक कुमार, मंगेश कुमार पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।