Kanpur News: कानपुर के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी गेट पर बांग्लादेशी पीएम मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका और हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, हिंसा, भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों पर किए गए हमलों के विरोध में अधिवक्ताओं ने कचहरी स्थित जिलाधिकारी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। हिंसा भड़काने के आरोपी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मो. यूनुस का पुतला बनाकर कचहरी में घुमाया फिर जिलाधिकारी गेट के पास फूंक दिया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने भारत सरकार को तत्काल दखल देने, बांग्लादेश को दी जाने वाली सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने व हिंदुओं की रक्षा के लिए व्यापक कदम उठाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में आशुतोष शुक्ला टीनू, आशीष अवस्थी, अमित तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, नीरज पांडे, कीर्ति दीक्षित, आयुषी, मोना गुप्ता, अनीता पांडे, अनुज वाजपेई, इमरान आदि मौजूद रहे।