फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अधिवक्ताओं ने रखा सामूहिक अवकाश, ठप रहा न्यायिक कामकाज, लखनऊ में जल्द होगा बड़ा प्रदर्शन

Wed, 28 Oct 2026 02:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो जल्द ही राजधानी लखनऊ में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने रखा सामूहिक अवकाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। 10 व 11 सितंबर को कानपुर में दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन में अधिवक्ताओं की मांगे न माने जाने तक सप्ताह में हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के तहत सातवें बुधवार को भी कानपुर समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार किया। जल्द ही लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन



बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर सुबह से ही अधिवक्ता इकट्ठा होने लगे और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। अधिवक्ताओ के कामकाज ठप करने से अदालतों में सन्नाटा छाया रहा। वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर व फोटोकापी की भी ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। न्यायालय भवन के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना दिया। इसमें बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव, अभय शर्मा, मनोज द्विवेदी, नवनीत पांडे, ऋषभ अवस्थी, हेमंत तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें