ग्वालटोली इंस्पेक्टर को कर दिया लाइन हाजिर
उनके साथ आए वकील धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई और इंस्पेक्टर पर हुई गाज को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को मामले में ढिलाई बरतने और कार चालक की पहचान छिपाने का मौका देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश
शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिवम मिश्रा का नाम विवेचना में शामिल किया गया। आरोप है कि हादसे के बाद शिवम के सुरक्षाकर्मियों ने कार का नंबर प्लेट तोड़ने और पहचान छिपाने की कोशिश की थी।
ये था पूरा मामला
रविवार दोपहर वीआईपी रोड पर दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। हादसे में चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं, बुलेट सवार विशाल और सोनू त्रिपाठी भी जख्मी हुए। कार ने किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।