फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेन चौराहे के पास नाले में मिला मजदूर का शव, नशे में संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका

Fri, 24 Jul 2026 02:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सेनपश्चिमपारा थाना क्षेत्र के सेन चौराहे के पास खुले नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। आशंका है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाले में जा गिरा।
विज्ञापन
मृतक अनिल कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रातभर शव नाले में पड़ा रहा और गुरुवार शाम लोगों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी हुई। सेनपश्चिमपारा निवासी हुलासी ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र अनिल मजदूरी करता था। बुधवार को वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

गुरुवार को परिजन गुमशुदगी की सूचना देने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि सेन चौराहे के पास खुले नाले में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान अनिल के रूप में की।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनिल की शादी तीन वर्ष पहले बिहार निवासी नीलम से हुई थी। उसकी पत्नी करीब तीन महीने पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार गई थी। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में नाले में गिरने की आशंका सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें