फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खुद मर जाओ या मां-बाप...बहन को मार दो, सुसाइड नोट लिखकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के नाती ने दी जान

Tue, 28 Oct 2025 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोहना थाना क्षेत्र में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के नाती और 11वीं के छात्र) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह एक साल से सपनों में दिखने वाले कुछ लोगों से परेशान था, जो उसे खुद मरने या परिवार को मारने के लिए कहते थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के रानीघाट में सोमवार देर शाम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नाती द जैन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि छात्र को एक साल से सपने में कुछ लोग दिखते थे, जो उससे कहते थे कि या तो खुद जान दे दो या परिवार में मां, बाप और बहन को मार डालो। घटना के समय माता-पिता भागलपुर छठ मनाने गए थे। वहीं, बड़ी बहन कोचिंग पढ़ने गई थी। 

विज्ञापन

पुराना कानपुर रानीघाट निवासी मेडिकल सेवाओं से जुड़े आलोक मिश्रा का इकलौता बेटा 11वीं का छात्र था। परिवार में पत्नी दिव्या और बेटी मान्या है। परिजनों ने बताया कि दीपावली पर बेटे ने बड़ी बहन को बताया कि उसे सपने में चार-चार चेहरे नजर आते हैं, जो कहते हैं कि या तो खुद जान दे दो या परिवार को मार डालो। घर के प्रथम तल पर कमरे में सोमवार शाम बहन के कोचिंग जाने के बाद खुद को अकेला पाकर छात्र ने कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा मिला
आत्महत्या से पूर्व उसने सुसाइड नोट में लिखा कि लोगाें के सपने में दिखने और अपनी जान देने या परिवार को मारने की बात लिखी। देर शाम बहन लौटी तो दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी परमिंदर चंद्रा के साथ ही परिजनों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ा गया, तो छात्र का शव फंदे पर लटकता मिला। मंगलवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि मोबाइल के नोटपैड में अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। फॉरेंसिक में मोबाइल जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें