फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में नाकाम और फिरौती दिलवाने के मामले में इंस्पेक्टर रणजीत राय निलंबित

Thu, 16 Jul 2020 11:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं को पीडि़त परिवार से 30 लाख रुपये की फिरौती दिलवाने और इस मामले में लापरवाही करने पर बर्रा के थाना प्रभारी रणजीत राय को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट कर यूपी सरकार को घेरा था
प्रियंका गांधी ने लिखा था कि, 'कानपुर में बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया था। अपहरण करने वालों ने परिवार से फिरौती मांगी। परिवार ने मकान और शादी के जेवर बेचकर 30 लाख रुपये इकट्ठा किए। पुलिस के कहने पर परिजनों ने पैसे से भरा बैग भी अपहरणकर्ताओं के हवाले कर दिया और पुलिस न तो बदमाशों को पकड़ सकी और न ही उनका बेटा छुड़ा सकी। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। ये उसी कानपुर का मामला है जहां कुछ दिनों पहले इतनी बड़ी घटना घटी थी। अब आप यूपी की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं'।

क्या है पूरा मामला
कानपुर के बर्रा थाना पुलिस को गच्चा देकर शातिर अपहरणकर्ता फिरौती के 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए और अपहृत को भी नहीं छोड़ा। 22 जून से अपहृत लैब टेक्नीशियन संजीत यादव को छोड़ने के लिए अपहर्ताओं ने परिजनों को रकम के साथ गुजैनी फ्लाईओवर के ऊपर बुलाया था।
विज्ञापन


मकान और जेवर बेचकर जुटाई गई रकम लेकर परिजन फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पुलिस भी उनके पीछे-पीछे अपहरणकर्ताओं को दबोचने के लिए लगी थी। अपहरणकर्ता पुलिस के प्लान से आगे निकले। वे फ्लाईओवर के नीचे खड़े रहे। परिजनों को फोन कर रकम नीचे फिंकवाई। पुलिस उन तक पहुंचती, इससे पहले ही वे रकम लेकर फरार भी हो गए। परिजनों ने एसएसपी के यहां गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें