फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शादी के बाद घर से निकाला, सैनिक समेत नौ पर रिपोर्ट

Sun, 30 Mar 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचेंडी निवासी अंजना ने अपने फौजी पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंजना के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से अयोध्या के ज्ञान प्रकाश से मुलाकात हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद 13 दिसंबर 2023 को अयोध्या के देवकली मंदिर में परिवार के साथ शादी कर ली। ज्ञान प्रकाश फौज में हैं। उनके ड्यूटी पर जाने के बाद परिजनों का बर्ताव बदल गया।
विज्ञापन


वह लोग दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। काफी दिन सहन किया। पति से शिकायत की तो वो भी परिवार की तरफ ही बोलने लगे। 18 जनवरी 2024 को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ता ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें