फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 30 माह जेल में रही खुशी के इंटरमीडिएट में 61 प्रतिशत अंक, बोली- वकील बनूंगी

Thu, 23 Apr 2026 11:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे ने इंटरमीडिएट में 61 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
खुशी दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 माह तक जेल में रही बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे इंटरमीडिएट की परीक्षा कला वर्ग से 60.8 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है। मूल रूप से पनकी की रहने वाली खुशी ने कहा कि आगे वह वकालत की पढ़ाई करेगी और वकील बनेगी। उसने बताया कि कोर्ट-कचहरी, थाने का चक्कर और मां का इलाज कराने के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा देना आसान नहीं था। खुशी ने कहा कि बीते समय में जो कुछ भी हमारे साथ हुआ, उसे भूलना नामुमकिन है। हालांकि उससे बचने के लिए पढ़ना जरूरी है। बीते एक वर्ष से जीवन में जो बदलाव आया है उससे बहुत सारी चीज अच्छी दिख रही हैं। उम्मीद है कि अब आगे सब कुछ अच्छा ही होगा।
विज्ञापन


जेल में रहकर तीन आरोपियों ने पास की इंटर की परीक्षा
कानपुर जेल के अंदर रहकर तीन आरोपियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। हत्या, गैंगस्टर, दुष्कर्म, पॉक्सो और दहेज उत्पीड़न के मामले के आरोपियों ने सफलता पाई है। जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि कमल शर्मा के 41.6, अनुराग वर्मा के 46.4 और निखिल अरोड़ा के 50.6 प्रतिशत अंक आए हैं। दसवीं का एक भी परीक्षार्थी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें